फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Smuggled Deodar wood caught by police

जंगल से चोरी देवदार की लकड़ी बरामद

Tue, 05 Jan 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ ददाहू (सिरमौर) Updated Tue, 05 Jan 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
Smuggled Deodar wood caught by police

बीते शनिवार को संगड़ाह के जंगल से चोरी देवदार की लकड़ी को वन विभाग ने सोमवार को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। हालांकि, वन माफिया पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। वन विभाग के मुताबिक, अभी चार देवदार के वृक्षों की लकड़ी बरामद की गई है। जबकि चोरी हुए वृक्षों की संख्या सात है। तीन दिन पहले दो गांवों से 6.50 लाख रुपये कीमत की लकड़ी गायब हुई थी।

विज्ञापन


वन मंडल अधिकारी रेणुका के नेतृत्व वाली टीम ने सोमवार को संगड़ाह के समीप डाडा के जंगल से इस लकड़ी को बरामद किया। यहां वन माफिया में इसे पानी के टूटे-फूटे टैंक में छिपा रखा था। बरामद किए गए चारों वृक्ष की कीमत 2.8 लाख आंकी गई है। वहीं, ऊंचा टिक्कर के जंगलों से चोरी तीन वृक्षों की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन


जहां मंगलवार को वन विभाग की टीमों ने अलग-अलग जगहों पर जाकर दस्तक दी। विभाग का दावा है कि इस लकड़ी को भी शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा। वन विभाग ने जिस व्यक्ति की जमीन से लकड़ी बरामद की है, उसके खिलाफ संगड़ाह थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएफओ रेणुका सुशील राणा ने बताया कि चार वृक्षों की लकड़ी को बरामद करके कब्जे में ले लिया गया है। तीन वृक्षों की लकड़ी की तलाश अभी जारी है। इसके लिए विभाग की टीमों को मौके पर भेजा जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ संगड़ाह थाने में मामला दर्ज करवा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed