फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   six vehicle destroyed and one man injured in truck hitting

बेकाबू ट्रक ने रौंदे छह वाहन, एक घायल

Fri, 13 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Fri, 13 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
six vehicle destroyed and one man injured in truck hitting
मौत की टक्कर - फोटो : ANI

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ बाजार में शुक्रवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने लगातार छह कारों को रौंद डाला। इस घटना ने एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं जिसे उपचार के लिए सोलन रेफर किया गया है। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान अधिक लोगों को चोट नहीं आई। अलबत्ता, कई लोग इस हादसे में बाल-बाल बचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की वजह ट्रक की ब्रेकफेल होना बताया जा रहा है। हालांकि, तकनीकी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अनियंत्रित ट्रक ने एक नहीं बल्कि आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में वाहनों के चालक समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि राजगढ़-नौहराधार मार्ग में एक अनियंत्रित ट्रक ने करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारकर एक कार को बुरी तरह तहस नहस कर दिया। गनीमत रही कि कार सवार बाल-बाल बच गया लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नए बस अड्डे और खैरी चौक के बीच एक ट्रक नंबर एचपी 16 -5063 ने अनियंत्रित होकर पहले एक ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी करीब आधा दर्जन कारों एचपी 16-6666, एचपी 16 -7256, एचपी 16-3140, एचपी 64-1244, एचपी52ए-5639 और सीएच3ए-5811 को बारी-बारी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बड़ा भयानक था और कई लोगों को अपनी जान बचानी पड़ी। ट्रक ने जिस कार (एचपी 16-6666) को पीछे से टक्कर मारी वह गढोल निवासी इंदर सिंह की बताई जा रही है। कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई कि इंदर सिंह सौभाग्य से ही बच पाए। उन्हें स्थानीय लोगों ने राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल सोलन रेफर किया गया। घटना के बाद राजगढ़ के डीएसपी योगेश रोल्टा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार  ट्रक को विकास बहल चला रहा था। ट्रक स्टार्ट नहीं हो रहा था, जैसे ही वह ट्रक को पेट्रोल पंप के पास से स्टार्ट करने लगा तो ट्रक न्यूट्रल हो गया और अनियंत्रित होकर उसने आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed