{"_id":"57d99af64f1c1b3c3dd4768b","slug":"situation-under-control-in-misarwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रवाला में सन्नाटा, पुलिस की गश्त जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिश्रवाला में सन्नाटा, पुलिस की गश्त जारी
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मिश्रवाला मदरसा कादरिया में मंगलवार को ईद की नमाज के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। हालांकि, मदरसा परिसर व आसपास के इलाकों में बुधवार को माहौल शांत रहा लेकिन पुलिस किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। लिहाजा वहां पर नियमित रूप से पुलिस पोस्ट स्थापित कर दी है। कुछ पुलिस कर्मी वहां तैनात किए गए हैं। बुधवार को करीब आधा दर्जन जवान इलाके मदरसा परिसर पर आसपास के इलाके में तैनात रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मिश्रवाला में ईद पर्व पर नमाज अदा की जा रही थी। दो गुटों में ईद की नमाज के दौरान माइक पर बोलने को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद पत्थरबाजी व तोड़फोड़ कर वाहनों को क्षति पहुंचाई गई। पूरे क्षेत्र में पर्व के दौरान दिन भर तनाव पैदा हो गया था।
विज्ञापन
एसपी सौम्या साम्बशिवन, एएसपी विनोद धीमान व एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने मौके पर पहुंच कर हालात पर नियंत्रण किया। पुलिस बल दूसरे दिन भी मदरसा परिसर में तैनात रही। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए थे। चारों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बुधवार को एचएचओ पांवटा अशोक चौहान टीम सहित क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर स्थिति का जायजा लेते रहे। मिश्रवाला गांव में पुलिस टीमों की पेट्रोलिंग जारी रही।
विज्ञापन
उधर, ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजी व तोड़फोड़ पर दोनों गुटों की तरफ से शिकायत आई है। लिहाजा, पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है। एक पक्ष की तरफ से अकबर अली ने तथा दूसरे पक्ष की तरफ से रफाकत अली ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने कहा कि बुधवार को शांति रही। मदरसा परिसर में पुलिस बल तैनात है। पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है जिससे मिश्रवाला क्षेत्र में शांति कायम रहे। दोनों पक्षों की तरफ से क्रास केस दर्ज हुआ है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।