{"_id":"57c714234f1c1b3c362cb39f","slug":"second-day-of-accident-body-of-boy-not-found-in-yamuna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं मिला यमुना नदी में डूबे युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी नहीं मिला यमुना नदी में डूबे युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम के श्मशान घाट के पास घाघरा नदी द्वारा हो रही कटान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा यमुना नदी में मंगलवार को 27 वर्षीय श्रद्धालु डूब गया था। दूसरे, दिन भी डूबे युवक को खोजने के लिए सर्च अभियान जारी रहा लेकिन डूबे युवक का कोई पता नहीं चल सका है। डूबे युवक के पीड़ित परिजन व रिश्तेदार भी तलाश अभियान को पहुंच गए है। स्थानीय पुलिस की देखरेख में लोकल गोताखोर का सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने हरियाणा हथनीकुंड प्रबंधन को भी सूचित कर दिया है। इससे पहले इसी माह कुंजा मतरालियों में डूबे युवक का शव हथनीकुंड बैराज पर तीसरे दिन मिला था।
बताते चलें कि बुधवार को हरियाणा यमुनानगर के ग्राम व थाना छप्पर निवासी बंटी(27) पुत्र बाबू राम अपने साथियों के साथ पांवटा पहुंचा था। माथा टेकने के बाद यमुना नदी में स्नान के लिए पहुंचे। इन दिनों नदी का जल स्तर उफान पर है। नहाने उतरा बंटी अचानक डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस थाने मे सूचित कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को लोकल गोताखोर के सर्च अभियान में डूबे युवक का कोई पता नहीं चला। बुधवार को भी अभियान जारी रहा लेकिन डूबे युवक का कहीं कोई भी पता नहीं चल सका। उधर, थाना प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि यमुना नदी में डूबे बंटी(27) पुत्र बाबूराम का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। हरियाणा के हथनी कुंड बैराज प्रबंधन व पुलिस चौकी टीम को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन