{"_id":"6ad52d20136da143b60c8cf6","slug":"motorcycle-collides-with-a-scooter-youth-suffers-burns-after-a-petrol-can-catches-fire-ambala-news-c-36-1-amb1001-171460-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूटी में बाइक की टक्कर, पेट्रोल की कैन में आग लगने से झुलसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूटी में बाइक की टक्कर, पेट्रोल की कैन में आग लगने से झुलसा युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। थाना नग्गल क्षेत्र के अंतर्गत रसुलपुर चौक के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी पर लदी पेट्रोल की कैन सड़क पर गिर गई और उसमें आग लग गई। हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से झुलस गया है।
पुलिस को दिए बयान में रसुलपुर निवासी ठाठ सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब चार साल से उदयपुर निवासी सागर की खाद-दवाई की दुकान पर नौकरी करता है। 17 अक्तूबर को दुकान मालिक ने उसे अपनी एक्टिवा स्कूटी और एक प्लास्टिक की कैन देकर बकनौर पेट्रोल पंप से तेल लाने के लिए भेजा था। करीब शाम 7:15 बजे जब वह बकनौर पेट्रोल पंप से 20 लीटर पेट्रोल भरकर रसुलपुर चौक पर पहुंचा, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और लापरवाह बाइक चालक ने उसकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी।
-- -- --
गिरते ही पेट्रोल ने पकड़ी आग
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठाठ सिंह स्कूटी और पेट्रोल की कैन सहित सड़क पर गिर पड़ा। कैन के गिरते ही उसमें आग भड़क उठी और पेट्रोल के छींटे ठाठ सिंह के शरीर पर जा गिरे, जिससे वह बुरी तरह आग की चपेट में आ गया और उसका शरीर काफी हद तक झुलस गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे उसके भाई और दुकान मालिक ने उसे तुरंत सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उसे एमएम अस्पताल, सदोपुर में भर्ती कराया हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नग्गल थाना के जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि एमएम अस्पताल से मिली सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर से घायल के बयान देने के योग्य होने की पुष्टि कराने के बाद ठाठ सिंह का बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है।