फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   scam in insurance company

इंश्योरेंस कंपनी के मालिक ने की दो लाख की जालसाजी

Fri, 20 Nov 2015 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन/सराहां (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन/सराहां (सिरमौर) Updated Fri, 20 Nov 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
scam in insurance company

थाना क्षेत्र पच्छाद के अंतर्गत एक इंश्योरेंस कंपनी के मालिक द्वारा 2 लाख से अधिक की जालसाजी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर धारा 409 तथा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पच्छाद क्षेत्र के कोठी गांव निवासी राकेश दत्त पुत्र सुखदर्शन व गांव मोहर मल्हाड़ी निवासी जसवंत सिंह पुत्र विद्या दत्त ने पच्छाद थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि शम्मी शर्मा पुत्र सत्यानंद गांव मोहर मल्हाड़ी पच्छाद ग्रीन रथ सोसायटी नाम से एक इंश्योरेंस कंपनी चलाता है इसका मुख्य कार्यालय नैनाटिक्कर व ब्रांच कार्यालय मोहर मल्हाड़ी में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राकेश व जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि शम्मी शर्मा स्थानीय लोगों को अच्छे भविष्य का लालच देकर इंश्योरेंस पॉलिसी लेने हेतु प्रोत्साहित करता है। आरोपी शम्मी शर्मा ने शिकायतकर्ता राकेश दत्त व जसवंत सिंह को 8-8 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी पर रखकर लोगों से पॉलिसी की प्रीमियम एकत्रित करने को कहा था। बाद में राकेश ने पॉलिसी प्रीमियम की 1,63,756 की राशि तथा जसवंत सिंह ने 64,100 रुपये की राशि लोगों से एकत्रित कर ग्रीन रथ सोसायटी के मालिक शम्मी शर्मा को दी थी। लेकिन शम्मी शर्मा ने यह राशि इंश्योरेंस कार्यालय में जमा नहीं करवाई। जिला पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed