फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   robbery in house in kyarda village

घर के ताले तोड़ कर उड़ाए लाखों के आभूषण

Mon, 13 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, िससिरमौर
अमर उजाला ब्यूरो, िससिरमौर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन

माजरा पुलिस चौकी के अंतर्गत क्यारदा गांव में चोर लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए हैं। घर के दरवाजे तोड़ कर अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पूरा परिवार बीमार महिला को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ गया था। जिनकी अनुपस्थिति में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की स्वयं जांच की।  

विज्ञापन


जानकारी अनुसार क्यारदा निवासी सलीम हुसैन पुत्र दसौंधी खान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी बीमार रहती है। 10 फरवरी को बहुुओं व बेटे मोहम्मद जिशान के साथ अपनी बीमार पत्नी को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे। 11 फरवरी को बड़ा बेटा भी घर से बाहर गया था।
विज्ञापन


उनकी पड़ोसी तानिया ने 12 फरवरी को उन्हें फोन किया और चोरी की सूचना दी। परिवार ने घर आकर देखा, तो कमरों व सभी अलमारियों के ताले टूटे मिले। घर में सामान बिखरा हुआथा। अलमारी में रखी ज्वेलरी भी गायब थी। जिसमें सोने की दो गले की चेन,  सोने का एक कीटी सेट,  सोने की अंगुठियां, सोने का 1 कड़ा, सोने की 5 नोज पिन व सोने की कानों की 4 जोड़ी बालियां गायब मिलीं। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही डीसएपी समेत टीम मौके पर पहुंची। माजरा चौकी के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे। माजरा पुलिस टीम क्यारदा में हुई चोरी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed