फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road accident in ex pradhan

ट्रक की चपेट में आया स्कूटर सवार, पूर्व प्रधान घायल

Thu, 19 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 19 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

 देहरादून से पांवटा कालाअंब एनएच-7 पर ट्रक की चपेट में एक स्कूटर सवार आ गया। इसमें स्कूटर सवार बहराल पंचायत का पूर्व प्रधान गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे नाहन रेफर कर दिया गया। वहां से परिजन घायल को हरियाणा के यमुनानगर अस्तपाल ले गए। पुलिस टीम ने मौके पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बहराल पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार(42) पुत्र चूहड़ा राम निवासी सतीवाला गांव से स्कूटर पर पांवटा की ओर आ रहे थे। बाता चौक के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पूर्व प्रधान बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस, थाना पांवटा व परिजनों को दी। उक्त व्यक्ति के बाजू, टांग व सिर में चोट बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाहन अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन घायल को हरियाणा के यमुनानगर अस्पताल ले गए है। सूचना मिलते ही एसएचओ पांवटा अशोक चौहान व यातायात पुलिस प्रभारी मेहर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed