फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   record called

नेहली और पंजाहल के सरकारी डिपुओं का रिकार्ड तलब

Fri, 01 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Fri, 01 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

सरकारी डिपो में राशन की कालाबाजारी मामले में पुलिस ने नेहली व पंजाहल डिपो से रिकार्ड तलब किया है। इस मामले में पुलिस ने चालक की गिरफ्तारी की थी। हालांकि चालक को जमानत पर रिहा कर दिया है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि मिट्टी का तेल व चावल सरकारी डिपो से सीधा पिकअप में नहीं लादा गया था। बल्कि धारटीधार क्षेत्र के किसी अन्य स्थान पर पहले सरकारी डिपो से मिट्टी का तेल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


उसके बाद उसे पिकअप में लादा गया। अभी पुलिस के निशाने पर नेहली व पंजाहल के सरकारी राशन डिपो आए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इन डिपुओं का रिकार्ड तलब किया है। पुलिस इस मामले में धारटीधार के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बीते दिनों झमीरिया के समीप एक पिकअप से 700 लीटर मिट्टी का तेल व 500 किलो चावल बरामद किए थे। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तार चालक को पता नहीं था कि किस सरकारी डिपो का माल पिकअप में लादा गया है। इस मामले के तार सीधे-सीधे सरकारी डिपुओं से ही जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सदर पुलिस थाना नाहन के प्रभारी तिलकराज शांडिल ने बताया कि नेहली व पंजाहल के सरकारी डिपो का रिकार्ड कब्जे में लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालक को रिहा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed