फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rapper of underage girl arrested

नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूराो,माजरा, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो,माजरा, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 18 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

माजरा (सिरमौर)। माजरा चौकी के तहत पड़ने वाले एक गांव में नाबालिग लड़की से दुराचार हुआ है। इस मामले के आरोपी को देर शाम गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को अदालत में पेश करने पर आरोपी को 3 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।  

बता दें कि माजरा पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव में वारदात हुई है। परिजनों ने पांवटा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता परिजन का कहना है कि परिवार सहित अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे। घर में नाबालिग(15) बेटी थी। अचानक देर रात करीब 2 बजे मकान पर किसी ने पत्थर फेंके। देखने के लिए बाहर निकली। इस बीच आरोपी युवक ने दबोच लिया। आरोपी नाबालिग को अपने घर उठा कर ले गया। नाबालिग से रात को दुराचार किया। उसके बाद पीड़िता को डराया व जान से मारने की धमकी दी गई जिससे पीड़िता मुंह न खोल सकें। परिवार रविवार सुबह वापस अपने गांव पहुंचा।
विज्ञापन


दुराचार का शिकार हुई पीड़िता ने परिजनों को सारी वारदात बता दी। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। रविवार को परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज करवा दी गई। इस मामले की जांच में जुटी टीम ने रविवार देर शाम को आरोपी गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को आरोपी पांवटा अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। नाबालिग से दुराचार के आरोपी सलिंद्र सिंह(22) को तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed