फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rape with girl in pachad sirmaure

युवक ने अपने ही दोस्त की बहन से किया दुराचार

Tue, 21 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
अमर उजाला ब्यूराो सराहां Updated Tue, 21 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की उम्र 16 साल है तथा वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। नाबालिग को उसके भाई के ही दोस्त ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन



पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित छात्रा सोमवार को स्कूल से पेपर देकर वापस घर को लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से उसके भाई का दोस्त मनीष कुमार गाड़ी लेकर आ गया। उसने उसे गाड़ी में यह कह कर बिठा लिया कि वह उसे घर पर छोड़ देगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी मनीष कुमार ने कुछ दूरी पर आने के बाद सुनसान मार्ग पर कार रोकी तथा उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। 
विज्ञापन



पीड़ित छात्रा ने घर पहुंच कर सारी जानकारी अपने परिजनों को दे दी। इसके बाद पीड़ित छात्रा को उसके परिजन साथ लेकर देर रात सराहां थाने पहुंचे तथा मामला दर्ज करवाया। सराहां पुलिस ने मामले की नजाकत को समझते हुए देर रात को ही आरोपी युवक के घर व रिश्तेदारों के यहां दबिश दी लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को भनक लगी कि आरोपी युवक सोलन भाग गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोलन के सपरून पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 376 व 506 आईपीसी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी को सपरूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed