{"_id":"590cae924f1c1b74014433cb","slug":"rape-case-file-in-saranha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहां में नाबालिग बालक ने किया बच्ची से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराहां में नाबालिग बालक ने किया बच्ची से दुराचार
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
Updated Fri, 05 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत सराहां थाना में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी भी नाबालिग ही है। लिहाजा, पुलिस कानूनी राय लेने के पश्चात इस मामले में छानबीन कर रही है। नाबालिग आरोपी युवक को पुलिस ने परिवार की मौजूदगी में संरक्षण में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की एक छात्रा के साथ 15 साल के नाबालिग बालक ने दुराचार कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के माता-पिता ने कहा है कि तीन मई को उनकी बेटी प्राइमरी स्कूल से घर आ रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में 15 साल के एक बालक ने बेटी से उसका उसका रास्ता रोककर उसके साथ दुराचार किया।
थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी व सेक्शन 4 पोक्सो के तहत जुनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को परिवार की मौजूदगी में संरक्षण में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
---------------