{"_id":"58e3d07d4f1c1b41485b4232","slug":"rape-after-kidnapping-under-age-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवाकर किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को अगवाकर किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। सराहां थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 23 साल के एक युवक पर दुराचार का मामला दर्ज किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। उसे अपने घर में रखा और दूसरे दिन वहां से फरार हो गया। पिता के अनुसार उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 363, 366 376 पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ जय राम डोगरा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन