फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rape accuseds arrest

युवती से दुराचार और अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 09 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन

माजरा पुलिस टीम ने युवती से दुराचार व वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम भेजी गई थी। दोनों आरोपियों को गांव के आसपास दबोचा गया। उन्हें वीरवार को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि क्षेत्र की एक युवती (19) ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो युवकों ने उसका अश्लील वीडियो बना कर वायरल कर दिया है। युवती के अनुसार दिसंबर 2016 की रात्रि को किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही 2 लड़के भीतर घुसे। आरोपियों पंकज धीमान व दिनेश ने लड़की का मुंह बंद कर नशीली दवाई वाला रुमाल रख दिया। इससे युवती बेहोश हो गई।
विज्ञापन


होश आने पर आरोपी लड़के सामने खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। डरी हुई युवती ने परिजनों व रिश्तेदारों को भी कुछ नहीं बताया। बाद में दोनों आरोपियों ने ब्लैक मेल करना शुुरू कर दिया। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की बात कहकर डराया गया। वीडियो को नेट पर डालने की भी धमकी दी गई। कुछ दिनों बाद वीडियो वायरल कर दी गई। किसी रिश्तेदार युवती ने पीड़िता तक यह बात पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस में आईपीसी की धारा-452, 376, 328, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। माजरा पुलिस चौकी प्रभारी बीरु अहमद की टीम ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  


उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। बताया कि दोनों आरोपियों पंकज व दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत से दो दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। इस मामले की गहनता से जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed