फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   property of lakhs stolen in yamuna vihar colony

यमुना बिहार कालोनी में लाखों की चोरी

Sun, 29 Jan 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Sun, 29 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-5 में चोरों ने नकदी व गहने समेत घर के सामान पर हाथ साफ कर लिया। परिवार हरियाणा के करनाल गया था। वापस पहुंचने पर घर के ताले टूटे मिले। घर का सामान तितर बितर पड़ा हुआ था। चोरों ने घर से नकदी, गहने, लैपटॉप व मोबाइल समेत घर के सामान पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित परिवार ने पुुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी हुआ सामान एक लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। 

पांवटा नप कमेटी के वार्ड-5 की यमुना विहार कालोनी निवासी पूनम सिंघल ने थाने मे शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें कहा है कि अपने बहन के घर हरियाणा के करनाल गई थी। 28 जनवरी को वापिस पहुंची। कालोनी में अपने घर पहुंचने पर घर के दरवाजे के ताले टूटे मिले। भीतर प्रवेश कर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर की अलमारियों के भी ताले व लॉकर टूटे मिले। घर में रखे सोने-चांदी के गहने,  5 हजार नकदी, लैपटॉप व मोबाइल समेत सामान गायब मिला। इसके बाद पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। 
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि वार्ड-5 यमुना विहार कालोनी निवासी पूनम सिंघल ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद आईपीसी की धारा-457 व 380 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है। .........
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लीटर अवैध शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो 
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने अजीवाला में स्थित एक ढाबे से अवैध शराब बरामद कर ली है। एसआई बलवंत सिंह की टीम ने सूचना मिलने पर छापेमारी की। इस दौरान अजीवाला स्थित ढाबे से आरोपी नानक चंद के पास से 5 लीटर अवैध शराब बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान अधिनियम की धारा-39 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी नानक चंद को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed