{"_id":"58b06ed44f1c1b0511b2440a","slug":"police-team-arrived-shimla-to-towin-girls-harasment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला दर्ज होने के बाद पांवटा से पुलिस जांच टीम शिमला पहुंची ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामला दर्ज होने के बाद पांवटा से पुलिस जांच टीम शिमला पहुंची
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
police alert in moradabad
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। करीब 11 माह पहले दो जुड़वा बच्चियों को पांवटा लाया गया। निर्धन परिवार को यह भरोसा देकर कि बच्चियों की शिक्षा करवाएंगे लेकिन इन बच्चियों से घर पर खूब कार्य करवाया जाता रहा। अपने घर के साथ दूसरों के घरों में भी कई बार कार्य करवाने भेजा जाता रहा। जरा सी गलती पर मारपीट की जाती रही। यह खुलासा मामले की जांच करने शिमला पहुंची पांवटा पुलिस की टीम द्वारा पीढ़ित बच्चियों के बयान से हो रहा है। बच्चियां काफी डरी सहमी हुई हैं। विगत सप्ताह तो एक बच्ची के साथ जमकर मारपीट की गई। इससे घायल को पहले देहरादून फिर, शिमला आईजीएमसी में भर्ती करवाना पड़ा।
बता दें, कि शिमला की उमंग फाउंडेशन के प्रयासों से मामले की खुलासा हो सका। घायल बच्ची का शिमला आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। प%E