{"_id":"581cc9f94f1c1b5465436460","slug":"poixion-mixed-in-water-tank-in-kudiyo-panchyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी में मिलाया जहर, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी की टंकी में मिलाया जहर, दहशत
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
solan water tank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौलाकुआं (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा की कुडियों पंचायत के टोका नगला गांव में एक परिवार की पानी की टंकी में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिलाया गया। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को इसकी शिकायत की है जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके का दौरा कर पानी के सैंपल भी भरे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी भीष्म ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह टोका नगला गांव के शरीफ मोहमद पुत्र नूर मोहम्मद के घर पर रखी पानी की टंकी में रात के समय किसी ने दवाई डाल दी। घर के लोग जब सुबह उठे और घर में छोटी लड़की बाथरूम में नहाने लगी तो पानी में दुर्गंध थी। लड़की ने नहाने से पहले ही पानी बंद कर दिया और परिजनों को जानकारी दी। परिवार वालों को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाए होने का शक हुआ।
विज्ञापन
लिहाजा, परिवार के मुखिया शरीफ मोहम्मद ने पंचायत प्रधान शरवण सिंह को इसकी जानकारी दी। उन्होंने मौके का दौरा किया। इसकी सूचना पांवटा पुलिस को दी गई। पांवटा पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पानी के सैंपल लिए गए हैं। यह किसकी हरकत है इसका पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी गांव में ऐसी घटना हो चुकी है। गांव में जहर डालने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी टोका गांव के मोहम्मद इकबाल के घर में पशु चारे में जहर मिलाया गया था। पिछले वर्ष हुई इस घटना में दो गाय की मौत हुई थी।