{"_id":"1e01c58c52f4f7b9dc1934413b0ebb9c","slug":"pharmaceutical-unit-burnt-to-ashes-loss-estimates-lakhs-at-paonta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंदपुर की एक दवा इकाई में आग, लाखों की क्षति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोंदपुर की एक दवा इकाई में आग, लाखों की क्षति
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 03 Jan 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर की एक दवा इकाई में आगआग लगने से करीब पांच लाख से अधिक की क्षति बताई जा रही है। आगलगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। मेडिसन मशीन में अचानक धुआं उठा। दवा इकाई कर्मियों ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि देर शाम को आगजनी का मामला हुआ। गोंदपुर की एक दवा इकाई के मेडिसन मैनुफेक्चरिंग मशीन में धुआं उठने लगा। इसके बाद आग फैलने लगी। इकाई के कर्मचारियों व कामगारों को तुरंत बाहर निकाला।
विज्ञापन
पांवटा के पातलियां मालवा फायर स्टेशन में सूचित कर दिया गया। इकाई के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने पर फायर मैन जयपाल शर्मा, रमेश चंद, ईश्वर सिंह, जयपाल सिंह व रंगीलाल की टीम मौके पर पहुंची। मेडिसन मशीन से तेजी से फैलती आग को रोका गया।
विज्ञापन
करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से करीब पांच लाख की क्षति हुई है। अग्निशमन विभाग टीम ने आग फैलने से रोक ली।
फायर आफिसर पांवटा केंद्र चरनजीत सिंह ने पुष्टि कर कहा कि गोंदपुर दवा इकाई में आगजनी से इकाई को लाखों की क्षति हुई है। मगर टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। इिससे करोड़ों की क्षति होने से बच गई।