{"_id":"58a87fe34f1c1bdf6ad83fe1","slug":"one-died-in-tractor-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूराे नाहन
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद नाले में गिरी बस और ट्रैक्टर-ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम एक ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तुली से लदा ट्रैक्टर कालाअंब की तरफ जा रहा था। सलानी पुल के समीप अचानक ट्रैक्टर पलट गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच पर शुक्रवार देर शाम सलानी पुल के तीखे मोड़ पर ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक दीपक कुमार पुत्र राजकुमार हरियाणा के छछरौली का रहने वाला बताया जा रहा है। ट्रैक्टर के पलटने के बाद ट्रैक्टर
विज्ञापन
में सवार युवक दीपक सीधे खाई में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दीपक को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एचसी भगत सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा-279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
----------------------