{"_id":"58a9cfa74f1c1b0d4cd84b95","slug":"one-died-in-road-accident-near-gondhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंदपुर में सड़क हादसे में प्रवासी कामगार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोंदपुर में सड़क हादसे में प्रवासी कामगार घायल
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कानपुर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में रविवार देर शाम सड़क हादसा हुआ। एक कार ने राहगीर कामगार को टक्कर मार दी। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल प्रवासी युवक को पांवटा सिविल अस्पताल में पहुँचाया गया। हालत गंभीर होने पर नाहन रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
रविवार शाम को गोंदपुर में कामगार दीपक पुत्र वीर सिंह निवासी मुजफ्फरनगर को एक स्विफ्ट कसर ने टक्कर मार दी। गाड़ी चालक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पांवटा ट्रैफिक इंचार्ज अशोक कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। हादसे की शुरुआती जांच में पता चला है कि एक कार स्विफ्ट द्वारा टक्कर मारकर प्रवासी मजदूर को घायल किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। टक्कर मार कर आरोपी चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल पांवटा के डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की हालत नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाहन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, पांवटा ट्रैफिक प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
------------------