फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died in car accident shilai

शिलाई में कार खाई में गिरी, छात्र की मौत

Tue, 04 Apr 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो शिलाई
अमर उजाला ब्यूराो शिलाई Updated Tue, 04 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्यारी-मिलाह सड़क मार्ग पर सोमवार रात एक बोलेरो कैंपर (कार) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैंपर बैक होकर सड़क पर ही पलट गया जिससे उसके सवार दसवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


सिरमौर जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चालकों की लापरवाही और खस्ताहाल सड़कों पर लोगों की जान जा रही है। रविवार को शिलाई क्षेत्र में ही एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें एक व्यक्ति की जान गई थी। ताजा घटनाक्रम में सोमवार को दसवीं कक्षा के एक छात्र की भी हादसे में जान गई।
विज्ञापन


 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्यारी-मिलाह सड़क मार्ग पर सोमवार रात अचानक एक बोलेरो सड़क पर ही लुड़क गई। मिलाह के समीप चढ़ाई चढ़ते वक्त चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बैक होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे से गाड़ी में सवार 16 वर्षीय छात्र कपिल निवासी क्यारी को गहरी चोटें आई। कपिल टिंपी से क्यारी स्थित अपने घर जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद उसे 108 एंबुलेंस में पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया लेकिन नाहन ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दुलोराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 304ए और 279 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चालक अभी फरार है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed