{"_id":"57b0ade74f1c1ba84c6eb0b1","slug":"one-died-in-car-accident-near-jadenuaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"झड़ेनुआ में गिरी कार, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झड़ेनुआ में गिरी कार, युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
फिलहाल नदी किनारे से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में बिहारी लाल, महेंद्र, लालसिंह, अमर सिंह, बोध राज आदि घायल हुए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली धार टिक्करी पंचायत के झड़ेनुआ गांव के समीप शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे का पता रविवार दोपहर उस वक्त लगा जब लोग वहां से गुजर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात झड़ेनुआ गांव के समीप एक कार खाई में गिर गई जिससे धार टिक्करी पंचायत के शुतीया गांव के 32 वर्षीय सुभाष की मौके पर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुभाष अपनी गाड़ी (एचपी 62 सी 0185) को लेकर सोलन से अपने घर शुतीया आ रहा था। घर से कुछ दूरी पर झड़ेनुआ गांव के पास गाड़ी सड़क से बाहर ढांक से नीचे गिर गई। रात होने के कारण किसी ने भी गाड़ी के गिरने की आवाज नहीं सुनी व न ही किसी ने सुभाष को देखा।
विज्ञापन
रविवार को जब झड़ेनुआ गांव के कुछ लोग दोपहर करीब एक बजे जंगल में पशु लेकर गए तो उन्होंने गाड़ी के कुछ हिस्से देखे जिस पर पशु चराने आए लोगों ने गांव में जाकर इसकी सूचना दी। उसके बाद धार टिक्करी पंचायत के उपप्रधान पूर्ण सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सराहां अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।