{"_id":"582f0fdb4f1c1b7b38900ecf","slug":"one-died-and-one-injured-in-truck-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
कार बाइक की टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा-सतौन-शिलाई एनएच मार्ग पर तारुवाला के समीप सड़क पर वीरवार देर रात हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरा बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर खड़ा कर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार एक लिलेंड ट्रक एचपी-17 बी 3300 सतौन की तरफ से पांवटा आ रहा था। जबकि बद्रीपुर की तरफ से बाइक गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में की तरफ जा रही थी। तारुवाला की समीप ट्रक-बाइक की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार नीरज कुमार(23) पुत्र जगबीर सिंह निवासी ननहेड़ा सहारनपुर उत्तरप्रदेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार दूसरा युवक अनुराग (24) निवासी पौड़ी उत्तराखंड गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक को करीब 150 मीटर दूरी पर खड़ा कर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
देर रात स्थानीय लोगों ने पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचित कर दिया। घायल युवक अनुराग को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार को पहुंचाया गया। युवक की टांग में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाहन रेफर कर दिया है। देर रात सूचना मिलने पर एएसआई गुरमैल सिंह की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि तारुवाला के समीप हादसा हुआ है जिसमें गोंदपुर क्षेत्र में कार्यरत एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से घायल हुआ है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद नीरज का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके से फरार हुए आरोपी ट्रक चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।