फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one arrested with wine and beer botals

धौलाकुआं में अवैध शराब और बीयर के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 14 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Sun, 14 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
one arrested with wine and beer botals
शराब दुकान को लेकर बवाल - फोटो : SELF

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने धौलाकुआं क्षेत्र में एक आरोपी को अवैध शराब व बीयर समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी एक रेस्टोरेंट में कार्य करता है। साथ ही अवैध रुप से शराब भी बेचता था।

विज्ञापन


आरोपी से पुलिस टीम ने दबिश देकर अवैध देसी शराब की 27 बोतलें और 11 बोतलें बीयर भी बरामद कर ली हैं। 
पुलिस को अवैध शराब बिक्री की गुप्ता सूचना मिली थी। पुख्ता जानकारी जुटाने पर पुलिस टीम ने एक रेस्टोरेंट में दबिश दी। पुलिस टीम में एएसआई गुरमेल सिंह के साथ इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र, उमेश व पवन शामिल रहे। पुलिस टीम ने आरोपी रविंद्र सिंह(22) पुत्र रतन सिंह निवासी शेरगढ़ उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



आरोपी पिछले कुछ अर्से से एक स्थानीय रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। चोरी छिपे अवैध शराब व बीयर बेचने का कार्य भी करता था। रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध देसी शराब की 27 बोतलें व बीयर की 11 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब मामले की छानबीन की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed