{"_id":"582c975c4f1c1b57368ffa79","slug":"one-arrested-with-illegale-wine-in-kharapool","type":"story","status":"publish","title_hn":"खारा पुल के समीप अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खारा पुल के समीप अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने खारा पुल के समीप नाका लगाया था। इस दौरान एक आरोपी से अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी से 30 लीटर शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पांवटा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एएसआई गुरमैल सिंह समेत पांवटा पुलिस टीम पांवटा से खारा मार्ग पर पुल के समीप नाका लगाया था। इस दौरान आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुल के समीप पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर घबरा गया। संदेह होने पर पुलिस ने खारा निवासी सुशील कुमार पुत्र बुधराम के सामान की तलाशी ली। इस दौरान करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
आरोपी कच्ची शराब को आसपास के गांव व पांवटा तक पहुंचाता था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि खारा क्षेत्र व आसपास के संदिग्ध अवैध शराब तैयार व विक्री करने वालों पर नजर रखी जा रही है जिससे अवैध नशे पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन