{"_id":"5767ee1f4f1c1b9a60b47eef","slug":"one-arrested-with-four-grams-smake","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीनगर में 4 ग्राम स्मैक समेत एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवीनगर में 4 ग्राम स्मैक समेत एक आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस व सुरक्षा शाखा संयुक्त टीम ने देवीनगर में दबिश दी। इस दौरान स्मैक समेत 1 आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गली में दबोचा गया। तलाशी के दौरान 4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को आरोपी पांवटा अदालत में पेश किया जाएगा। सुरक्षा शाखा टीम के पुख्ता सूचना के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
सोमवार को सुरक्षा शाखा को सूचना मिली थी, जिसमें कहा गया कि देवीनगर वार्ड-10 में एक आरोपी स्मैक बेचने पहुंच रहा है। आरोपी शैक्षणिक संस्थाओं के युवाओं को स्मैक बेचता है। शाम को एएसआई बलवंत सिंह, सुरक्षा शाखा प्रभारी मुख्य आरक्षी धर्म सिंह, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह व आरक्षी जगपाल की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी देवीनगर स्थित एक स्कूल के समीप गली में खड़ा था। संदेह होने पर आरोपी चमन कुमार(42) पुत्र मंगत राम निवासी देवीनगर की तलाशी ली गई। आरोपी से 4 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि देवीनगर में अवैध स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 व 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा। पांवटा क्षेत्र के शैक्षणिक, औद्योगिक स्थलों व विभिन्न संस्थानों के आसपास चौकस नजर रखी जा रही है जिससे क्षेत्र के युवाओं को नशे की लत से दूर रखा जा सके। नशे की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है।
विज्ञापन