{"_id":"58cebfc24f1c1be5431a178b","slug":"one-arrested-with-21-peti-of-illegale-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 21 पेटी अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से 21 पेटी अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
Updated Sun, 19 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)।नाहन पुलिस ने कौलांवालाभूड़-नाहन मार्ग पर एक वाहन से शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने वाहन चालक को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर नाहन-कौलांवालाभूड़ सड़क मार्ग पर शनिवार की रात को नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी गई और वाहनों की भी जांच की। इसी दौरान सुरला से नाहन की ओर आ रही आल्टो कार की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने कार (एचआर 04डी-4447) से अवैध शराब की 21 पेटियां बरामद कीं। इन पेटियों में 252 बोतल शराब भरी गई थीं। शराब की खेप को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। साथ ही मौके पर आरोपी चालक गुलशन कुमार निवासी लालपुर (नारायणगढ़) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान युधवीर सिंह ने टीम का नेतृत्व किया। उल्लेखनीय है कि इस सड़क मार्ग पर वाहनों की कम आवाजाही के कारण चोरी छिपे से अवैध ढंग से सामान को लाने व ले जाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
हरियाणा के नारायणगढ़ को भी यह रास्ता जोड़ता है। वहीं वाहन चालक इस मार्ग पर पुलिस की कम सक्रियता के कारण भी फायदा उठाते हैं लेकिन इस बार पुलिस ने चौकसी दिखाते हुए शराब माफिया के मनसूबों को असफल कर दिया।
विज्ञापन
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस दल ने नाहन-कौलांवालाभूड़ पर नाकाबंदी के दौरान सुरला के समीप दबिश देकर आल्टो कार से शराब की खेप बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।