{"_id":"58daa5174f1c1bc96863db39","slug":"one-arrested-with-1200-lpg-cylenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुए 1200 सिलेंडर बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी हुए 1200 सिलेंडर बरामद, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
एलपीजी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग से गायब हुए 1200 सिलेंडरों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शिकायत दर्ज होने के 2 दिन के भीतर ही गायब किए गए सिलेंडरों को कालाअंब पुलिस ने मुरादाबाद से रिकवर कर लिया है। पुलिस की ओर से सिलेंडर बरामद किए जाने से इकाई को 12.36 लाख रुपये का नुकसान होने से बच गया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है जिसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
एसएचओ पुलिस थाना कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना कालाअंब में हरि कृष्ण शर्मा पुत्र राम शरण शर्मा निवासी नारायणगढ़, हरियाणा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक औद्योगिक इकाई से पश्चिम बंगाल के रानी नगर के लिए 1200 सिलेंडर जिनकी कीमत 12.36 लाख रुपये है से भरा एक ट्रक भेजा गया था जो कि 12 फरवरी 2017 को उक्त स्टेशन पर अनलोड़ होना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद ट्रक मालिक व चालक से संपर्क किया गया तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद मामले में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने 2 दिन के भीतर ही सिलेंडरों को मुरादाबाद में नईम निवासी मुरादाबाद के कब्जे से बरामद कर लिया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक अप्रैल तक रिमांड पर रखने के आदेश मिले हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी ट्रक चालक ट्रक सहित फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन