{"_id":"58f4fe2e4f1c1beb024719b6","slug":"one-arrested-in-1200-hunderd-lpg-cylenders-dilkivery-case-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिलेंडरों की डिलीवरी में हेराफेरी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडरों की डिलीवरी में हेराफेरी, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो कालाअंब
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
एलपीजी
- फोटो : SELF
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग से लगभग साढ़े 12 लाख रुपये की कीमत के 1200 सिलेंडरों की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। सिलेंडरों की डिलीवरी में की गई इस हेराफेरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को हरियाणा के अंबाला शहर से गिरफ्तार किया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं, अदालत में पेश करने पर उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एलपीजी सिलेंडर बनाने वाली कंपनी साबू सिलेंडर में फरवरी 2017 को साढ़े बारह लाख रुपये के 1200 सिलेंडर पश्चिम बंगाल को भेजे गए थे लेकिन सिलेंडर पश्चिम बंगाल में डिलीवरी करने की बजाय रास्ते में ही गायब हो गए। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ट्रक चालक जाकिर अली को कालाअंब पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को अंबाला से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब सामान से लदा ट्रक लेकर आ रहा था। पुलिस के अनुसार 6 फरवरी 2017 को कालाअंब की ट्रांसपोर्ट कंपनी वैभव लॉजिस्टिक के प्रभारी हरिकृष्ण शर्मा ने कालाअंब थाना में 1200 सिलेंडर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया था कि एक ट्रक (यूपी-21एन- 2526) में साबू सिलेंडर कंपनी से 1200 सिलेंडर भर कर पश्चिम बंगाल के रानीनगर स्थित इंडियन ऑयल कारपोरेशन को आपूर्ति करने के लिए भेजे गए थे जो एक सप्ताह बाद भी नहीं पहुंच पाए। तत्पश्चात हरिकृष्ण ने चोरी का मामला दर्ज करवाया था। कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही सिलेंडर भी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बरामद किए थे लेकिन इस चोरी का मुख्य आरोपी ट्रक चालक जाकिर अली ट्रक सहित फरार था जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
विज्ञापन
कालाअंब थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फरार ट्रक चालक को ट्रक सहित अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
--------------------