{"_id":"5805137d4f1c1b672c702efa","slug":"nahan-police-solve-the-murder-case-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन पुलिस ने सुलझाया मर्डर केस, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहन पुलिस ने सुलझाया मर्डर केस, एक गिरफ्तार
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में शातिर रिंकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन से 4 किमी दूर जोहड़ों के समीप कुछ दिन पहले मिले अज्ञात शव की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पंजाब के फतेहगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए व्यक्ति जसविंद्र ने जो कबूल किया है वह हैरान करने वाला है। दरअसल, हंसी-मजाक करते हुए जसबिंद्र ने रघुनाथ मंडल को धक्का दे दिया था जिससे उसकी मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि कुछ रोज पहले जोहड़ों के समीप संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी थी। शुरूआती जांच में पुलिस उसकी मौत की वजह बीमारी मान रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उस स्थान पर मृतक के साथ कोई दूसरा व्यक्ति भी था। इस बात की भनक पाते ही पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी।
विज्ञापन
जांच में खुलासा हुआ कि बिहार निवासी मृतक रघुनाथ मंडल व फतेहगढ़ निवासी आरोपी जसविंद्र सिंह एक औद्योगिक इकाई में काम करते थे। दोनों लंच ब्रेक के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी बीच दोनों किसी बात को लेकर आपस में हंसी-मजाक करने लगे। मृतक रघुनाथ मंडल ने मजाक में जसविंद्र पर वार कर दिया। इसके बाद जसविंद्र सिंह ने भी रघुनाथ मंडल को मजाक में धक्का दे दिया। धक्का लगने से रघुनाथ मंडल बुरी तरह से नीचे गिर गया और चोटिल हो उठा।
विज्ञापन
इस घटनाक्रम से जसविंद्र डर कर मौके से फरार हो गया। वह भाग कर अपने घर पंजाब चला गया जिसे पुलिस ने पंजाब के फतेहगढ़ से दबोच लिया है। उधर, एसएचओ पुलिस थाना कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी जसविंद्र सिंह को उसके गांव फतेहगढ़ पंजाब से दबोच लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने भी माना है कि उसकी हत्या की कोई मंशा नहीं थी और मजाक के दौरान धक्का देने से मृतक को चोटें आई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।