{"_id":"5783d1514f1c1b1b0813d9b3","slug":"man-found-dead-in-shilai","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी लेने गया व्यक्ति रास्ते में मृत मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी लेने गया व्यक्ति रास्ते में मृत मिला
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिलाई(सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत झकांडो के गांव धारवा में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। स्थानीय व्यक्ति कोईलू देवता के जागरण के उपलक्ष्य में मूर्तियों को धोने के लिए पानी लेने के लिए बावड़ी में गया था जो कि आधे रास्ते में मरा पड़ा मिला।
स्थानीय ग्रामीण राय सिंह, रूप सिंह, पंचराम, बाबूराम, पंचराम आदि ने बताया कि 55 वर्षीय अजबा राम बावड़ी से पानी लेने के लिए गया था। जब वह काफी देर तक वापिस नहीं लौटा तो उसे देखने के लिए लोग बावड़ी की ओर रवाना हुए। आधे रास्ते में अजबा राम पानी के बर्तन के साथ जमीन पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे बेहोश जानकर कर पहले उस पर पानी का छिड़काव किया गया। जब वह नहीं उठा तो ग्रामीणों को उसके मृत होने का पता चला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अजबाराम के शव को उसके गांव तक पहुंचाया गया जहां सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंचायत प्रधान उमा देवी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की रिपोर्ट पुलिस को नहीं की गई है। परिजनों की सहमति से पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
---