{"_id":"588e1f834f1c1b303de8036f","slug":"lineman-beated-by-two-person-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन को दो ने पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइनमैन को दो ने पीटा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
women constable police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत आने वाली ढंगयार सेक्शन में कार्यरत लाइनमैन अनंतराम ने दो लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में लाइनमैन अनंत राम ने बताया कि शनिवार को जब वह कंदराड़ी सब-सेक्शन की लाइन चैक करने के लिए जा रहा था तो इसके साथ चडयार गांव के इंद्र दत्त व हरिदत्त ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। अनंत राम ने दोनों लोगों पर उसे जान से मार देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि आईपीसी की धारा-341, 353, 332, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन