{"_id":"57755cc84f1c1b0b7279a9b7","slug":"life-time-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और लूटपाट के दोषी को आजीवन कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या और लूटपाट के दोषी को आजीवन कारावास
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी की अदालत ने हत्या और लूटपाट के मामले में आरोपी गुरुलाल निवासी हरिपुर टोहाना को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा अन्य धाराओं के तहत चार वर्ष की सजा व 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
जुर्माना न देने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। दोषी गुरुलाल को एक अन्य धारा के तहत एक वर्ष का कारावास एवं 3 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। उप जिला न्यायवादी संजय पंडित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 9 जून, 2014 को मेहजबीन निवासी वार्ड 9 पांवटा साहिब जब स्कूल से घर आई तो उसकी माता फिरोजा बानो का कत्ल हो गया था और घर से गहने गायब थे। उसके बाद मेहजबीन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लूटे गए सामान को रिकवर किया। दोषी गुरुपाल मेहजबीन को बहन बुलाता था। वह मेहजबीन के घर अकसर आता-जाता रहता था। घटना के दिन दोषी मेहजबीन के घर आया और हत्या व लूट के मामले को अंजाम दिया। अदालत ने सभी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई।
विज्ञापन