फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khoph of lutera group in sirmaure

न जाने कब कहां मिल जाएं लुटेरे

Mon, 26 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 26 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। अपेक्षाकृत शांत मानी जाने वाली हिमाचल प्रदेश की वादियों में भी अब अपराधनुमा जहर घुल रहा है। लूटपाट की घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है। हथियार की नोक पर लूटा जा रहा है। इससे लोग सहमे हुए हैं। दहशत भरे इस माहौल में शहर की सुनसान गलियों से रात के अंधेरे में गुजरना खतरे से खाली नहीं। उस पर ऐसे लोगों को दबोचने के पुख्ता प्रबंध नहीं होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया है।

सिरमौर में लूटपाट की एक सप्ताह के भीतर दूसरी वारदात हुई है। चंद दिनों पहले पांवटा साहिब में अपने परिचित को बस स्टैंड छोड़ने आए डेंटल डॉक्टर के साथ लूटपाट की थी जिसमें डॉक्टर की गर्दन पर चोटें भी आई लेकिन पुलिस ने इस मामले में तेजी के साथ कार्रवाई करते हुए दो युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनसे सामान भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


जबकि ऐसा ही एक मामला सोमवार शाम को कालाअंब में पेश आया। यहां भी पुलिस की चुस्ती दिखी। पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए न केवल लूटपाट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके तीन अन्य साथी भी पुलिस की पकड़ में आए। खैर, पुलिस अपराध को लेकर अति गंभीर है। इसमें कोई शक नहीं लेकिन सुनसान इलाकों में पुलिस की मजबूत गश्त और अति संवेदनशील स्थानों पर अत्याधुनिक तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगने से ऐसी वारदात होने से पहले रोकने में कामयाबी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब और नाहन शहर में कुछेक स्थानों पर ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन सुनसान गलियों में भी ऐसे कैमरे लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा है। जहां तक सीसीटीवी कैमरों की बात है तो पांवटा और नाहन शहर में कई स्थानों पर लगाए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed