फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jewllery of lakhsthefting in ponta sahib

नकदी सहित लाखों रुपये के गहने चुराए

Tue, 18 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 18 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
jewllery of lakhsthefting in ponta sahib
लड़की के अपहरण की कॉल के बाद हाईकोर्ट पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


पांवटा साहिब (सिरमौर)।पांवटा साहिब के देवीनगर की शिवाजी कॉलोनी में शातिर चोरों ने एक घर के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने घर में रखी नकदी समेत लाखों के आभूषण व एलईडी पर हाथ साफ कर लिया। जानकारी के अनुसार पांवटा नगर परिषद के वार्ड नंबर सात देवीनगर की शिवाजी कालोनी में चोरों ने संजीव वर्मा के घर के ताले तोड़ दिए। इस दौरान चोरों ने मकान व अलमारी के ताले तोड़ कर नकदी, आभूषण व एलईडी उड़ा ली।

जानकारी के अनुसार शिवाजी कॉलोनी के हाउस नंबर 191/10 निवासी संजीव वर्मा का परिवार सोमवार को अपने दूसरे घर में गया था। मंगलवार को वापिस लौटने पर संजीव वर्मा ने घर के ताले टूटे पाए। घर के भीतर सारा सामान बिखरा पाया गया। इस दौरान जब अलमारी व ट्रंक को देखा तो नकदी व आभूषण गायब मिले।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संजीव वर्मा ने बताया कि चोरों ने मकान के दरवाजे, ट्रक व अलमारी का ताला लोहे की छड़ से उखाड़ कर फेंका था। उन्होंने बताया कि घर की अलमारी व ट्रंक में रखी सोने की अंगूठी, बालियां, एलईडी व 26 हजार नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि संजीव वर्मा की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही शातिर चोर पुलिस की हिरासत में होंगे।

--------------
बाक्स--
थमने का नाम नहीं ले रही चोरी की वारदातें
पांवटा इलाके में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले पांवटा में ग्रामीण बैंक के प्रबंधक के घर से चोरों ने कार व लाखों के अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। वहीं माजरा में भी चोरों ने एक घर में लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। चोरी की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। ऐसी वारदातों के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
-----------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed