फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   iph pipes of six lakhs cost thefting in rajgargh

छह लाख रुपये की पेयजल पाइपें चोरी

Fri, 13 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Fri, 13 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत आने वाले कारगानु इलाके से आईपीएच विभाग की 180 पेयजल पाइपें चोरी हो गई हैं। लगभग छह लाख रुपये की इन पाइपों का चोरी होना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्माणाधीन करगानु उठाऊ पेयजल योजना की इन पाइपों को गांव में रखा गया था। विभाग ने पाइपों की रखवाली के लिए कोई नियुक्त किया था या नहीं। इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता यशपाल शर्मा ने इस संदर्भ में राजगढ़ थाना में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार आईपीएच विभाग ने यह पाइपें करगानु उठाऊ पेयजल के लिए खरीदी थी जिन्हें करगानु इलाके में रखा गया था।
विज्ञापन

 हैरत यह है कि पाइपों की चोरी करीब पांच दिन पहले हुई है। पुलिस को दिए बयान में आईपीएच विभाग ने पांच यह छह मई को चोरी होने की बात कही है। जबकि पुलिस ने 12 मई को इसकी एफआईआर दर्ज की है। सवाल यह है कि विभाग ने पाइपें किसकी रखवाली में रखी थी। कोई चौकीदार तैनात किया था या नहीं। इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बहराल, पुलिस ने भादंसं की धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज करते हुए छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीएसपी योगेश रोल्टा से ने चोरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed