{"_id":"5713bf2f4f1c1b3c2810fcbe","slug":"in-car-sccident-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, दो की मौत एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में गिरी, दो की मौत एक घायल
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। थाना क्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत नौहराधार-पुन्नरधार मार्ग पर भानरा के समीप रविवार को एक अपलाइड फॉर मारूति-800 कार गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे जिसमें से दो की मौत हो गई। एक को गंभीर अवस्था में राजगढ़ अस्पताल से सोलन के लिए रेफर कर दिया गया है। उसकी बिगड़ी हालत को देखते हुए आईर्जीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार प्रात:11.30 बजे भराड़ी पंचायत के भानरा गांव निवासी रणदीप सिंह (50) अपनी पत्नी महिमा देवी (40) व पंचायत उप प्रधान सत्यपाल (42) के साथ भानरा से दो किमी दूर भराड़ी के लिए जा रहे थे। भानरा से 100 मीटर की दूरी पर ही अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर भानरा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को खाई से निकाला गया।
विज्ञापन
गाड़ी मालिक रणदीप को 108 तथा महिला व सत्यपाल को भराड़ी निवासी कमलराज वर्मा ने अपनी गाड़ी से राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां पर रणदीप ने दम तोड़ दिया। जबकि रणदीप की पत्नी महिमा देवी व उप प्रधान सत्यपाल को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सोलन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में घायल महिला की भी मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल सत्यपाल को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
नौहराधार पुलिस चौकी के एएसआई नीलकंठ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना पर मामला दर्ज कर लिया। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
उधर नौहराधार तहसील के नायब तहसीलदार हीरा सिंह ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से मृतकों को 10-10 हजार एवं घायल को 5 हजार की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।