फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hotel employee died

होटल में कार्यरत ऊना निवासी युवक की मौत

Fri, 11 Dec 2015 07:53 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 11 Dec 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
hotel employee died
पांवटा के एक होटल में कार्यरत वेटर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। होटल में अचानक गिर गया। सहकर्मियों व होटल मालिक ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस थाना पांवटा व जिला ऊना में परिजनों को सूचित कर दिया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिला ऊना तहसील अंब के ग्राम सूरी निवासी युवक अशोक कुमार (42) पुत्र धनीराम पांवटा के एक होटल में वेटर का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह अचानक गश खाकर गिर गया। होटल कर्मियों सुनील, रवि व हरीश ने होटल मालिक को सूचित किया। उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस थाने व मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने होटल कर्मियों के बयान दर्ज किए। ऊना से परिजनों के पांवटा पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया। सहकर्मियों ने बताया कि ऊना निवासी अशोक करीब 8 माह से होटल में वेटर कार्य करता था।
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते कहा कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अशोक काफी ज्यादा नशा करने लगा था। होटल कर्मियों व परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed