फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gold and silver jewllery stolen in nahan, case file

नाहन में दिनदिहाड़े सेंध, सोने-चांदी के गहने चोरी

Mon, 01 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Mon, 01 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
gold and silver jewllery stolen in nahan, case file
Demo Pic - फोटो : google

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में दिनदिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शातिर चोर एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और सोने-चांदी के आभूषणों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन



पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन शहर के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रविवार को चोरी की वारदात हुई है। पुलिस को दिए बयान में अजय ठाकुर ने कहा है कि उसकी मां कार्य से शिमला गई हुई थी। जांच अधिकारी के अनुसार अजय ठाकुर दोपहर को जब घर गया तो दरवाजे के टूटे हुए ताले देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। भीतर तमाम सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


घर में रखी सोने की चेन, लॉकेट और कुछ अन्य सामान गायब पाया गया जिसकी रिपोर्ट उसने तुरंत गुन्नूघाट पुलिस चौकी में की। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि अजय ठाकुर के बयान पर पुलिस ने भादंसं की धारा  457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी को अंजाम देने वाले शातिर सलाखों के पीछे होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed