फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girls kidnapping and throw from vehicle

घर के बाहर से अगवा युवती को चलती गाड़ी से फेंका

Sun, 14 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Sun, 14 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
girls kidnapping and throw from vehicle
मौके पर पु‌‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब। उपमंडल की निहालगढ़ पंचायत में घर के बाहर खड़ी युवती को अगवा करने की वारदात ने इलाके में सनसनी मचा दी। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने जब अपहर्ताओं के वाहन का पीछा किया तो वे युवती को कुछ ही दूरी पर फेंक कर फरार हो गए। देर रात हुई वारदात में की शिकार युवती को चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामलेे की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे बाईस वर्ष की युवती घर के पास ही खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई जाइलो गाड़ी युवती के पास आकर रुकी और उसमें सवार अपहर्ताओं ने उसे जबरन गाड़ी के भीतर खींच लिया। युवती ने जोर जोर से चिल्लाने लगी। वाहन चालक ने रफ्तार तेज कर दी। शोर सुनकर गांव के कुछ युवकों ने बाइक और कार से अपहर्ताओं का पीछा किया।
विज्ञापन


अपहर्ताओं ने खुद को घिरते देख ज्वालापुर चौक के पास पहुंचने पर युवती को चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया और फिर फरार हो गए। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जाइलो वाहन के नंबर की पहचान कर ली है। युवती के बयान दर्ज कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल पीड़िता के उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed