फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girl died in gorkhuwala due to current

गोरखूवाला में करंट लगने से 20 वर्षीय युवती की मौत

Mon, 06 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Mon, 06 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के ग्राम गोरखूवाला में करंट लगने से 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। देर शाम को घास काटने की मशीन में अचानक करंट लग गया। इसकी चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा ले आए लेकिन युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले दी दम तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस हादसे से गोरखूवाला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

सोमवार शाम को गोरखूवाला निवासी वीना देवी(20) पुत्री रामपाल घास काट रही थी। युवती  घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य पड़ोस में गए थे। घास काटने की मशीन को ऑन करते ही मशीन में करंट दौड़ गया। मशीन में लगी तारें खुली बताई जा रही थीं। करंट से लड़की घायल होकर गिर गई। परिजनों ने घर पहुंचने पर युवती को घायल पड़े हुए देखा। इसके बाद पांवटा शमशेरपुर में कार्यरत भाई को सूचना दे दी गई। 
विज्ञापन


परिजनों व ग्रामीणों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल पांवटा में डॉ. एके सिंह ने युवती को मृत घोषित किया। डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती दम तोड़ चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। इसकी सूचना पांवटा पुलिस को दे दी गई। सिंघपुरा चौकी प्रभारी एएसआई मोहर सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गोरखूवाला निवासी वीना देवी(20)पुत्री रामपाल की करंट लगने से मौत हो गई है। सिंगपुर चौकी प्रभारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed