फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   giripar kotpa village under around the fire

चारों तरफ से आग से घिरा गिरिपार का दुर्गम कोटगा गांव

Fri, 29 Apr 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)।
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)। Updated Fri, 29 Apr 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
giripar kotpa village under around the fire
आग - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

सतौन(सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र का कोटगा गांव चारों तरफ से आग की लपटों से घिर गया है। गांव की महिलाओं व बच्चों ने मिल कर आग पर काबू पाने के प्रयास किया जिससे फिलहाल रिहायशी मकान, मवेशियों व फसलों को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका।  


 गांवों के चारो ओर पिछले तीन दिनों से चल रहा आग का कहर गांव के नजदीक पहुंच चुका था। गांव के समीप रखे गोबर के ढेर में तो आग लग चुकी थी लेकिन महिलाओं की होशियारी से आग पर काबू पा लिया गया जिस कारण गांव की फसल और घरों को आग से बचाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों अनुज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, कपिल शर्मा, महेंद्र शर्मा, सतपाल व प्रमोद ने बताया कि आगजनी से गांव को खतरा पैदा हो गया था। गांव के सभी ग्रामीण जो आसपास बास(उपगांव) में बसते हैं। आगजनी से घिरे गांव को बचाने मौके पर पहुंच गए। दिन व रात को भी गिरिपार क्षेत्र के कफोटा रेंज के जंगलों में आगजनी हो रही है जिस कारण क्षेत्र में चारों ओर धुएं का गुबार छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 कफोटा रेंज के कोटगा गांव के चारों ओर 3 दिनों से आगजनी हो रही है। कोटगा गांव चोटी के शिखर पर बसा एक छोटा सा गांव है। इसके आसपास घासनियों व जंगल क्षेत्र लगता है। इन दिनों गांव के चारों ओर से आग की लपटें उठ रही हैं। गांव की शामलात व निजी घासनी में आग का कहर बरपा है। ग्रामीणों का सारा सूखा घास जल कर राख हो चुका है। अब आग गांव के नजदीक पहुंच गई। गांव के पास गोबर के ढेर भी आग में जल गए। वीरवार को दिन के दोपहर की कढ़ी धूप में गांव की महिलाओं ने गांव के 1 से 2 किमी दूर स्टोर टैंक से पानी ढोकर लाया जिससे आग को गांव के खेतों तक जाने से रोका जा सका। तब जाकर किसी तरह गांव के रिहायशी मकान व फसलें बचाई जा सकीं। हालांकि भयभीत ग्रामीण अभी भी गांव के आसपास 24 घंटे पहरा दे रहे हैं।

उधर इस संदर्भ में जाजली बीट गार्ड इंदर सिंह ने बताया कि अभी तक गांव की निजी भूमि में आग लगी थी। करीब लगभग 25 हेक्टेयर भूमि में आग लगी है। इस समय सालग, भीतर गांव के जंगल में आग लगी है जिसको काबू करने को वन विभाग के कर्मी प्रयास कर रहे हैं।
-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed