फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   foure interstate drugs taskar arrested with 2.72 kg drugs

अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़,2.72 किलोग्राम अफीम बरामद

Mon, 11 Jul 2016 10:37 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 11 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत सिरमौर पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नाहन पुलिस की एसआईयू टीम ने चार व्यक्तियों से 2.72 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। चारों बड़े सप्लायर बताए जा रहे हैं जो हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों में सप्लाई करते हैं।  जानकारी अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम में शामिल राजेंद्र सिंह, रुपेंद्र सिंह, हरिचंद, कैलाश व अमित कुमार ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कालाअंब के सैनवाला स्थित शिव मंदिर से समीप नाकाबंदी की। इस दौरान कालाअंब से आ रहे एक ट्रक नंबर एचपी 10बी-1117 को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में सवार आरोपियों से 2.72 किलोग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में एसपी ने कहा कि बरामद की गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4 से 10 लाख रुपये के करीब है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी ट्रक में सवार होकर हिमाचल की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कालाअंब पुलिस ने लगाए नाके पर ट्रक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से अफीम को अपने कब्जे में ले लिया। कालाअंब पुलिस थाना में चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तरकाशी के रहने वाले राजू घरती, विकासनगर निवासी ट्रक चालक शंकर थापा व नवीन और हिमाचल के जुब्बल निवासी बिशन सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह अफीम की खेप को चंडीगढ़ ले जाने वाले थे। अफीम उत्तराखंड से लाई गई थी। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed