{"_id":"572754d34f1c1b63705cd781","slug":"forest-of-dhartidhar-and-sendhar-burning-from-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावानल से धधक रहे धारटीधार और सैनधार के जंगल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दावानल से धधक रहे धारटीधार और सैनधार के जंगल
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Mon, 02 May 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड जंगल की आग
- फोटो : amar ujala
ददाहू(सिरमौर)। एक सप्ताह से निरंतर आगजनी मामले बढ़ते जा रही है जिसमें रेणुका वन मंडल क्षेत्र के सैनधार व नाहन मंडल के धारटीधार जंगल आग की चपेट मेें आ रहे हैं। आगजनी से लाखों की वन संपदा देखते ही देखते स्वाह होती जा रही है। इससे मेहनतकश ग्रामीणों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। विशेषकर जंगल क्षेत्र के आसपास लगते रिहायशी मकानों व खेतों में आग से लगातार खतरा पनप रहा है।
विज्ञापन
रविवार को सैनधार क्षेत्र की पनार पंचायत के जंगल दिन व रात को आग से धधकते रहे। ग्रामीणों ने मिल कर आगजनी पर काबू पाने के काफी प्रयास किए लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। वहीं, धारटीधार क्षेत्र के बिरला व थाना कशोगा पंचायतों के जंगल में रविवार से आगजनी की चपेट में है। जंगलों में आग लगने के कारण ददाहू क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप निरंतर बढ़ता जा रहा है। जंगलों में आगजनी की तपिश कस्बों व गांवों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
उधर, डीएफओ रेणुकाजी क्षेत्र सुशील राणा ने बताया कि अभी तक आगजनी से निजी भूमि वाले जंगलों में ज्यादा क्षति पहुंच रही है। रेणुका क्षेत्र के तहत पड़ने वाले जंगल भूमि में आगजनी के कम मामले आए हैं। संवेदनशील वन क्षेत्रों में फायर वाचर तैनात किए हैं जिससे आगजनी की सूचना मिलते ही तुरंत आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन