फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest fire in rajgargh, smoke arround the area

दहक उठे राजगढ़ के जंगल, धुएं से गिरा क्षेत्र

Tue, 03 May 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Tue, 03 May 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
forest fire in rajgargh, smoke arround the area
उत्तराखंड जंगल की आग - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील के तहत आने वाले कई जंगल आग की चपेट में आ गए हैं। पिछले दो-तीन दिनों से जंगल में आग भड़की हुई है जिससे पूरा इलाका धुएं से गिर गया है। आसमान पर बादल से छा गए हैं। ग्राम पंचायत छोगटाली, भाणत व नेरीकोटली के जंगलों में लगी इस आग से करोड़ों रुपये की वन संपदा का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।


वन्य प्राणी विभाग के शरण्य स्थल चूड़धार के छोगटाली वन क्षेत्र में गत दिन आग लगने से लगभग पचास हेक्टेयर वन क्षेत्र में करोड़ों रुपये की वन संपदा नष्ट हो गई है। बान के इस जंगल में कई दशकों से आग नहीं लगी थी। कई फुट ऊंचे बान के पत्तों के ढेर में आग इतनी भयंकर रूप धारण कर चुकी है कि कई पेड़ धराशाही हो गए। पेड़ गिरने से कंडानाला-राजगढ़ प्रवाह पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन भी टूट गई है जिस कारण राजगढ़ की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। कंडानाला और शायरी खड्ड के मध्य का वन क्षेत्र पूरी तरह से जल गया है, जबकि इन दो नालों में पानी होने से आग इससे आगे नहीं बढ़ पाई है। अन्यथा समूचे चूड़धार क्षेत्र की वन संपदा नष्ट हो जाती। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत भाणत के मनौण, नेरीकोटली के डरैणा व पडिया तथा जाजर वन क्षेत्रों में भी आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है जहां जाजर वन में देवदार के पेड़ हैं वहीं अन्य वनों में चीड़ के पेड़ हैं।
विज्ञापन



स्थानीय ग्रामीणों राजकुमार व सुरेंद्र तोमर ने बताया कि आग से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। वहीं वन्य प्राणियों का जीवन भी संकट में पड़ गया है। उधर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग बुझाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed