फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest depatrtment destroyed three illegale construction in haripurdhar

हरिपुरधार में वन विभाग ने गिराए तीन खोखे

Fri, 07 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)। Updated Fri, 07 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर के समीप वन विभाग ने अवैध कब्जाधारकों पर कार्रवाई की। इस दौरान विभाग की टीम ने तीन अवैध खोखे गिराए। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों पर हड़कंप मच गया।
रेंज ऑफिसर संगड़ाह अशोक कुमार की अगुवाई में वन विभाग की

टीम ने पुलिस विभाग व राजस्व के सहयोग से वीरवार को सरकारी जमीन पर अवैध रुप से बनाए गए खोखे तोड़ डाले। मंदिर के समीप करीब 9 लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे जमाए हैं। बताया जा रहा है कि सात अवैध कब्जाधारियों ने अदालत से स्टे ले रखा है। इसके चलते वन विभाग की टीम को तीन खोखे गिराने संबंधी ही कार्रवाई अमल में लानी पड़ी। वन विभाग की टीम ने टिकरी वन क्षेत्र में अवैध रुप से बनाए गए कुलदीप व वेद प्रकाश के खोखो को गिराया।
विज्ञापन


 वन विभाग की टीम बुधवार को कजवा में भी 18 अवैध मामलों पर कार्रवाई करने गई थी, मगर दस्तावेजों के अभाव में जमीनों के मिलान न होने के कारण टीम को वहां से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। कार्रवाई के दौरान टीम में वन खंड अधिकारी हरिपुरधार बस्तीराम, वनरक्षक बहादुर सिंह, जयेंद्र, श्यामलाल, ओमप्रकाश, महिला वन रक्षक इंदूबाला व कुमारी गुलशन समेत दर्जन भर कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बाक्स
गिरिपार क्षेत्र में वन भूमि पर कई अवैध कब्जे
गिरिपार क्षेत्र के हरिपुरधार व कजवा क्षेत्र में कई लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जे किए हैं। हालांकि वन विभाग ने अवैध कब्जाधारकों को नोटिस भी जारी किए हैं लेकिन कार्रवाई पर अमल न होता देख विभाग को अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लानी पड़ रही है। कई लोगों ने वन भूमि पर अवैध खोखों का निर्माण है तो कहीं वन भूमि पर अवैध निर्माण भी किए हैं। गत्ताधार, हरिपुरधार, कजवा, व बोगधार क्षेत्र में सैकड़ों अवैध कब्जा धारक हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रों में अवैध कब्जे भी चिन्हित किए जा रहे हैं।

उधर वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अवैध कब्जे गिराने की मुहिम विभाग ने शुरू कर दी है। हरिपुरधार के अलावा विभिन्न वन बीटों में कई लोगों ने वन विभाग की जमीन पर  कब्जे किए हैं। इन पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed