फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   five years girl injured in car accident

कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची घायल

Sun, 15 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 15 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-नाहन एनएच-7 मार्ग पर शाम के समय सड़क हादसा हुआ जिसमें एक कार की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया गया लेकिन परिजन आगामी उपचार को देहरादून अस्पताल ले गए हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार सूरजपुर निवासी 5 वर्षीय बच्ची पूजा अपनी बुआ रीतू के साथ पुरुवाला में सड़क पार कर रही थी। इस बीच पांवटा से नाहन की तरफ जा रही एक बिना नंबर की अल्टो कार ने बच्ची को हिट किया जिससे बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घायल बच्ची को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर राघव ने बताया कि बेहोशी की हालत में बच्ची अस्पताल पहुंचाई गई। 5 वर्षीय बच्ची पूजा के सिर, बाजू व दोनों टांगों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर, प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजन आगामी उपचार के लिए घायल बच्ची को देहरादून किसी अस्पताल में लेकर गए हैं। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर रहे मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपी कार चालक ने ही अपने वाहन से बच्ची को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। बच्ची को उपचार के लिए देहरादून ले जाया गया है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।  

उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। माजरा पुलिस चौकी की टीम इस मामले की जांच करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed