{"_id":"57f29d0c4f1c1b8b3226fa25","slug":"five-injured-in-truck-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में गिरा, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक खाई में गिरा, पांच घायल
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)।
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)।
सतौन स्थित गिरि पुल के समीप सोमवार रात हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब दो बजे टमाटर से लदा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में चालक समेत पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रक गिरने के बाद एक गुफा पर लटक गया।
हादसे की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीण रस्से आदि लेकर मौके पर पहुंचे। करीब ढाई बजे घायलों को ग्रामीणों ने रस्से की सहायता से सुरक्षित निकाला जिन्हें 108 एंबुलेंस में पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में ट्रक चालक कर्ण, जितेंद्र, चंदन, ज्ञान व पूर्ण सिंह शामिल हैं। घायलों में दो हरियाणा व तीन शिलाई इलाके के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण प्रेम तोमर, राजेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, मायाराम, मानू व कमलेश आदि ने बताया कि घायलों को रस्से की सहायता से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस में पांवटा अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि रात के समय घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।