फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   five boys injured

बोहलियों में लुढ़की कार, पांच घायल

Thu, 23 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 23 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
देहरादून-पांवटा साहिब-चंडीगढ़ एनएच पर बोहलियों के समीप एक कार हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को नाहन अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में सवार पांचों लोग चंडीगढ़ से बिजनौर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोहलियों के समीप चंडीगढ़ से बिजनौर की ओर जा रही उत्तराखंड नंबर की कार अचानक पुली से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि आगे से आई बस से बचाव करते हुए चालक नियंत्रण खो बैठा और कार लुढ़क गई।
विज्ञापन


हादसे में बिजनौर के सुहारा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय कमल, 47 वर्षीय अरविंद, 47 वर्षीय संजीव, 16 वर्षीय नितेश और 14 वर्षीय ऋतिक घायल हो गए। नितेश को मामूली चोटें आई हैं। जबकि अन्य चार लोेगों को नाहन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नाहन से 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया।
उधर, एएसपी विनोद धीमान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed