फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire on four motor bikes in nahan

नाहन में आग की भेंट चढ़ी चार मोटरसाइकिलें

Sun, 05 Mar 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Sun, 05 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। आयकर विभाग कार्यालय के समीप एक आटो रिपेयर शाप के बाहर खड़ी चार मोटरसाइकिल में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन आग से चारों बाइक को काफी नुकसान पहुंचा है।

आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी से आग को शांत किया। विभाग की ओर से लीडिंग फायरमैन रमेश दत्त के साथ एक अन्य फायरमैन व ड्राइवर की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। नहीं तो साथ खड़े वाहनों को भी आग अपनी चपेट में ले सकती थी। अग्निशमन विभाग की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन



उधर, लीडिंग फायरमैन रमेश ने बताया कि आग से बाइकों को 50 हजार रुपये के करीब नुकसान पहुंचा है। आग की घटना रविवार सुबह सात बजे के करीब पेश आई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed